लोगों की राय

लेखक:

सतीश पाण्डेय सत्य

सतीश पाण्डेय 'सत्य'
जन्म : 1 जून 1995
पिता : स्व. भगौती प्रसाद पाण्डेय
माता : श्रीमती कृष्णावती पाण्डेय
शिक्षा : स्नातक ।
उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के महसी (वि.ख.) में स्थित एक छोटे से गाँव चौगुर्जी (ग्रा. पं. मेथौरा) में एक मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मे सतीश पाण्डेय ‘सत्य’ का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। नौ वर्ष की अवस्था में इनके पिता श्री भगौती प्रसाद पाण्डेय का देहावसान हो गया था। इनकी प्रारम्भिक शिक्षा पास के प्राइमरी स्कूल में हुई। माध्यमिक शिक्षा बलभद्र सिंह इण्टर कालेज में हुई और बाद में गणित वर्ग से ग्रेजुएशन के लिए किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बहराइच गये। ग्रेजुएशन पूर्ण होने के बाद डायट पयागपुर से बी0टी0सी0 प्रशिक्षण प्राप्त किया। कई कोचिंग सेंटरों में शिक्षण का कार्य भी किया।
गणित, भौतिकी और रसायनशास्त्र के साथ-साथ हिन्दी साहित्य से इनका जुड़ाव बहुत ही गहरा है, हिन्दी साहित्य इनका विषय न होने के बावजूद इन्होंने हिन्दी साहित्य का स्वाध्याय से पर्याप्त अध्ययन किया है। किताबें पढ़ना व अन्य अछूते विषयों का निरन्तर अध्ययन करते रहना इनका शौक है। भूगोल, दर्शन व नीतिशास्त्र जैसे विषयों में भी इनकी विशेष रुचि है।
हिन्दी-साहित्य के प्रति इनकी रुचि का प्रथम विकास प्रकृति के सानिध्य में हुआ। पेड़-पौधे, हरे-भरे खेत, बगीचे, भँवरे, तितलियाँ इत्यादि इनकी कविता के प्राथमिक उद्दीपक रहे हैं जिन्हें देख-देखकर कविता करना सीखा। इनकी कविताएँ प्रेरणा प्रधान हैं। पर्यावरण सचेतता, हिन्दी भाषा उत्थान व आत्म जागरण इनकी कविताओं के मुख्य स्वर हैं।
सम्प्रति : उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी।
संपर्क : 
मो. : 8318641655
Facebook : सतीश पाण्डेय ‘सत्य’
Instagram: sateesh1405
Twitter : @BankPoetry
Whatsapp: 9506336495

ये धरती भी कुछ कहती है

सतीश पाण्डेय सत्य

मूल्य: Rs. 320

प्रेरक एवं मार्गदर्शक कवितायें

  आगे...

 

  View All >>   1 पुस्तकें हैं|